Rohit Sharma की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को इस सीजन का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला, और अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अब तक खेले किसी भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण था। ऐसी स्थिती में जब ईशान किशन धोनी की नक़ल करने के चक्कर में गलतियाँ करने लगे, तो रोहित शर्मा ने उन्हें लाइव मैच में फटकार लगा दी।
Rohit Sharma ने ईशान किशन को लगाई फटकार

11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम विस्फोटक बल्लेबाजी कर रही थी। कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल के बीच एक बड़ी साझेदारी हो रही थी। वहीँ मैच में पहले ही काफी चौके एज लगकर पीछे की तरफ लग गए थे। ऐसे में जब ईशान किशन ने पैर से गेंद रोकने की कोशिश की, और उसके कामयाब नहीं हो पाए। तब कप्तान रोहित शर्मा लाइव मैच में उन पर गुस्सा उतारते नजर आये।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 11, 2023
Mumbai Indians ने दर्ज की पहली जीत
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे। इस दौरान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलते हुए इस स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डेविड वॉर्नर ने इस दौरान 47 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीँ अक्षर पटेल ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दी। रोहित ने इस मुकाबले में 24 पारियों के बाद फिफ्टी जड़ी, और 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। वहीँ तिलक वर्मा ने भी 29 गेंदों में 41 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में अंतिम गेंद पर 6 विकेट से जीत दर्ज की।






