भारत की क्रिकेट टीम वैसे तो इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही हैं। हालाँकि, एक टीम ऐसी भी हैं, जिसने World Cup फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया हैं। यह भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम हैं, जिसने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
World Cup में न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल श्राप टुटा-

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड की टीम विश्वकप सेमीफाइनल में हमेशा एक बुरे सपने की तरह रही हैं। फिर चाहे वह 2019 का वनडे विश्वकप हो, या फिर 2022 का टी20 विश्वकप। हर बार न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को सेमीफाइनल से बाहर किया हैं। लेकिन हमारी महिला टीम ने इस श्राप को तोड़ते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
सेमीफाइनल का मैच रहा रोचक-
#TeamIndia march into the Finals of the #U19T20WorldCup.
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 27, 2023
They become the first team to reach the finals of the inaugural #U19T20WorldCup 💪💥👏
Way to go #WomenInBlue! pic.twitter.com/4H0ZUpghkA
भारतीय टीम को विश्वकप में इस समय शेफाली वर्मा लीड कर रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 107 रन बनाने दिए। इस दौरान पर्शावी चोपड़ा ने 3 विकेट झटके, जबकि तितास साधू, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी और कप्तान शेफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें:
- “बाप हमेशा बाप ही रहेगा, बेटा कभी बाप नहीं बन सकता” ICC ने Babar Azam को दिया क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड, भड़क गए इंडियन फैंस
- Hardik Pandya बना रहे हैं Sholay 2, धोनी के साथ सामने आई अनदेखी तस्वीरें
आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 15वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस दौरान भारत के लिए श्वेता सेहरावत ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली।






