IPL 2023 Points Table: IPL 2023 में अब तक 25 मुकाबले हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग मारी है। वही हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अब अपनी पकड़ मजबूत बना रही है और आईपीएल 2023 की पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस हार से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा।

मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पिछले 3 मैच लगातार जीत चुकी है। टीम को मिल रही लगातार सफलता की वजह से रोहित शर्मा और उसकी टीम बहुत खुश नजर आ रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन का टारगेट खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए और 178 रन बनाकर आउट हो गए।

IPL 2023 Points Table में मुंबई इंडियंस का जलवा
पॉइंट्स टेबल के अंदर 5 मुकाबलों में चार जीत दर्ज करके राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है और इस पॉइंट टेबल में दसवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो छठे पायदान पर आ गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को सातवां और आठवां स्थान मिला हुआ है।

यह भी पढ़े – Suryakumar Yadav का विकेट गिरते ही खुशी से झूम उठी काव्या मारन, देखे वायरल वीडियो






