Faf du Plessis: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के अंदर महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 8 रन से जीत हासिल कर ली। हालांकि आरसीबी की तरफ से फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की चालाकी की वजह से उन्हें आखिर हार का सामना करना पड़ा। फाफ डू प्लेसिस अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए और पोस्ट मैच सेरेमनी में उन्होंने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी।
गेंदबाज होते ना खुश हुए Faf du Plessis
चेन्नई के खिलाफ Faf du Plessis ने 33 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली। लेकिन इनके आउट होने के बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं टिक पाया। ऐसे में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

फाफ डू प्लेसिस ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “फील्डिंग के दौरान मेरी पसली में थोड़ी चोट लग गई थी, इसी कारण से मैंने पट्टी लगाई थी। मेरे हिसाब से हमने काफी बढ़िया बल्लेबाजी की। आखरी 5 ओवर फिनिश करने के लिए निर्धारित किए गए थे। हालांकि अंतिम 4 ओवर में हमें मैच को अपनी तरफ नहीं मोड़ पाए। दिनेश कार्तिक के लिए यह काफी आसान था लेकिन इससे पता चलता है कि उनकी गेंदबाजी कितनी अच्छी थी। इसे जीतने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन हमें आगे बढ़ना है और हम यहां से काफी कुछ सीखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। मैंने अंत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका इससे मैं काफी निराश हूं।

फाफ डु प्लेसिस ने गेंदबाजों को ठहराया हार का मुख्य जिम्मेदार
फाफ डु प्लेसिस ने अपने गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए कहा कि, “हम उन्हें 200 रन के स्कोर पर रोक सकते थे। मगर हमने बीच में ओवर में खूब रन खर्च किए। यह विकेट बल्लेबाजों के लिए अच्छा है। एक गेंदबाज के रूप में आपको कुशल होने की जरूरत है। सिराज ने अविश्वसनीय गेंदबाजी की, बीच के ओवर में स्पिनर के खिलाफ कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है।”
यह भी पढ़े – “मैच 18वें ओवर में खत्म…!” MS Dhoni जीत के बाद हुए नाखुश, गेंदबाजों को जमकर सुनाई खरी खोटी






