MS Dhoni: IPL 2023 का नया सीजन शुरू हो गया है। पहले दिन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ खिलाड़ियों को जीत का जिम्मेदार बताया। आइए जानते हैं इसके बारे में…

MS Dhoni ने इसके सर फोड़ा हार का ठीकरा
पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत हार से हुई है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 179 रन का टारगेट गुजरात टाइटंस के लिए खड़ा किया। लेकिन गेंदबाज कोई भी प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो पाए। जिसकी वजह से प्रेजेंटेशन सेरिमनी में महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा साफ नजर आया।

धोनी ने कहा कि, “हम सभी जानते हैं कि आज औंस पड़ने वाली है। ऋतुराज गायकवाड ने शानदार बल्लेबाजी की और वह बॉल को अच्छी तरीके से टाइम करता है। राज हैंगरकर के पास बहुत अच्छी गति है और समय के साथ उन्हें गेंदबाज मिल जाएगा। आगे जाकर वह बहुत ही बेहतरीन गेंदबाज साबित होंगे। नो बॉल एक ऐसी चीज है जिस पर हम कंट्रोल कर सकते हैं इस पर हमें काम करने की जरूरत है। आगे चल कर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज हमारे लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। शिवम एक बहुत ही अच्छा विकल्प है और मैं हमारे गेंदबाजों के साथ अच्छा महसूस करता हूँ।”
यह भी पढ़े – CSK vs GT: हार के बाद भी धोनी और गायकवाड़ ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज!






