“हमने कोशिश की लेकिन रिंकू सिंह…!” हार के बाद Nitish Rana ने इन खिलाड़ियों के सर फोड़ा हार का ठीकरा, जाने इनकी प्रतिक्रिया के बारे में
Nitish Rana: आईपीएल सीजन 16 का 19वा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में 14 अप्रैल को खेला गया। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने पहले हैदराबाद की टीम को बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। हैदराबाद की टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नु
Nitish Rana: आईपीएल सीजन 16 का 19वा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में 14 अप्रैल को खेला गया। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने पहले हैदराबाद की टीम को बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। हैदराबाद की टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 205 रन ही बना सकी और 23 रन से यह मुकाबला हार गई। पोस्ट मैच सेरेमनी के अंदर नितीश राणा ने अपनी हार को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
Nitish Rana ने दी हार को लेकर दी प्रतिक्रिया
इस मैच के अंदर दोनों टीमों ने 400 से भी ज्यादा रन बना दिए। दोनों ही तरफ की टीमों के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुए। लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और हैदराबाद की टीम ने 228 रन कूट डाले।
इसको लेकर नीतीश राणा ने कहा कि, “हमारे प्लान के अनुसार गेंदबाजी नहीं हुई, हम और अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे। रिंकू सिंह ने एक बार फिर से अच्छी बल्लेबाजी की और उससे मैं बहुत खुश हूं। हमारी कोशिश यही थी कि मैच को जितना नजदीक हो सके ले जाया जाए, फिर कुछ भी हो सकता है। होम एडवांटेज मिलता है ईडन गार्डंस का विकेट ऐसा है कि यहां पर 200 रन हर बार बनते हैं और हम यहां गेंदबाजी भी अच्छी करते हैं, लेकिन आज मुख्य गेंदबाजों को ज्यादा रन पड़े। हर दिन आपके लिए एक जैसा नहीं होता।”
केकेआर के गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
आंद्रे रसेल ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा कोई भी गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में सफल नहीं हुआ। लॉकी फर्ग्यूसन ने दो बार गेंदबाजी करके 37 रन लुटा दिए। उमेश यादव ने 3 ओवर गेंदबाजी करके 42 रन लुटा दिए। शार्दुल ठाकुर ने 5 गेंद गेंदबाजी की और 14 रन दे दिए। इसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गई।