Harry Brook: IPL 2023 के अंदर अभी तक हमें एक से बढ़कर एक तूफानी पारी देखने को मिली है। लेकिन इस बार आईपीएल का पहला शतक हैरी ब्रूक ने लगाया है। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रुक ने 55 बॉल पर 100 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 12 चौके लगाए। इस 100 रन की पारी के दौरान उन्होंने अपना शतक पूरा करने के लिए एक गलती कर दी जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जल्दी शतक पूरा करने के चक्कर में Harry Brook ने कर दी गलती
हैरी ब्रुक शुरुआती तीन मैचों में फेल होने के बाद इन्होंने शुक्रवार को तूफानी शतक लगाकर आईपीएल में अपनी गहरी छाप छोड़ दी है। आपको बता दें कि हैरी ब्रुक IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। कोलकाता के खिलाफ इन्होंने दमदार बल्लेबाजी की और इस सीजन का पहला शतक लगाया। अपनी इस पारी के दौरान इनसे एक गलती हो गई। अपना शतक जल्दी पूरा करने के चक्कर में शॉर्ट रन ले बैठे। लेकिन इनकी यह गलती भले ही अंपायर से बच गई लेकिन कैमरे में कैद हो गई। बाद में जब रिप्ले में देखा गया तो इसे शोर्ट रन करार दिया गया।

IPL 2023 का पहला शतक
हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13.25 करोड रुपए में खरीदा था। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए ब्रूक को पूरी दुनिया में जाना जाता है। आईपीएल के इतिहास में इनका यह पहला शतक है जो इन्होंने 55 गेंदों पर पूरा किया है। पहले तीन मैचों में इनका बल्ला खामोश था। पिछले सीजन में इंग्लैंड के ही बल्लेबाज जोश बटलर ने आईपीएल का पहला शतक लगाया था और इस बार इंग्लैंड के ही बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने यह कारनामा किया है।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 14, 2023
यह भी पढ़े – हैरी ब्रूक के शतक ने मचाई IPL 2023 पर्पल और ऑरेंज कैप लिस्ट में तबाही, शिखर धवन और चहल की टोपी को हुआ खतरा,…






