RCB और DC की जीत के बाद IPL 2023 की पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर, यहाँ देखे नई लिस्ट
IPL 2023: 20 अप्रैल 2023 को इंडियन प्रीमियर लीग में 2 मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला दोपहर के समय पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला गया। वहीं शाम को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला खेला गया। दोनों ही मुकाबले बल्लेबाजों और गेंदबाजों के
IPL 2023: 20 अप्रैल 2023 को इंडियन प्रीमियर लीग में 2 मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला दोपहर के समय पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला गया। वहीं शाम को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला खेला गया। दोनों ही मुकाबले बल्लेबाजों और गेंदबाजों के हिसाब से बेहद ही दिलचस्प रहे। दोनों मुकाबलों के बाद आईपीएल 2023 की पॉइंट टेबल में काफी बदलाव हुए हैं। आइए एक नजर डालते हैं।
पंजाब को आरसीबी ने हराया
मोहाली के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। RCB ने 175 रन का टारगेट खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी पंजाब की टीम मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सकी और 150 रन बनाकर आल आउट हो गई। ऐसे में भारतीय टीम को 24 रन से जीत हासिल हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स को मिली सीजन की पहली जीत
बारिश के चलते दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला काफी देरी से शुरू हुआ। निर्धारित 20 ओवर में केकेआर की टीम ने 127 रन का लक्ष्य बनाया। जवाब में डेविड वॉर्नर के अर्धशतक और अक्षर पटेल और मनीष पांडे की जुझारू पारी की बदौलत टीम ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत हासिल की।
IPL 2023 की पॉइंट टेबल में हुए बदलाव
RCB को इस जीत की वजह से 2 अंक हासिल हुए हैं और वह आठवें पायदान से सीधे पांचवें पायदान पर आ गई है। पंजाब किंग्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा और इस समय सातवें पायदान पर मौजूद है। केकेआर के खिलाफ दिल्ली की जीत से उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ और वह अभी भी पॉइंट्स टेबल में दसवें स्थान पर मौजूद है। वही केकेआर की टीम को दिल्ली से हारने के बाद भी कोलकाता की टीम अभी भी आठवें नंबर पर मौजूद है।