Ishant Sharma: आईपीएल का 28 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के गेंदबाजों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए केकेआर की टीम को सिर्फ 126 रनों पर ढेर कर दिया। ईशांत शर्मा ने काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैन ऑफ द मैच बनने के बाद आया Ishant Sharma का रिएक्शन
आईपीएल में 2 साल बाद गेंदबाजी करने उतरे ईशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को पहली जीत दिलाने में मदद की। चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने सिर्फ 19 रन दिए और 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसकी वजह से इन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
यह पुरस्कार मिलने के बाद में इशांत शर्मा ने कहा कि, “मैं बस अपने मौके का इंतजार कर रहा था। मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं टीम को मैच जिताना चाहता हूं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमने किस तरह की प्लानिंग की है। समय की बात है जब आप की प्लानिंग सही एग्जीक्यूट होती है तो टीम में कोई लकी चार्म नहीं है। हम यहां से हर मत मैच जीतना चाहेंगे और क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे हम इस सीजन का टाइटल जीतना चाहते हैं।”

2 साल बाद इशांत शर्मा की वापसी
इशांत शर्मा अपना आखिरी मैच आईपीएल 2021 में खेले थे, जहां पर 3 मैचों में सिर्फ एक ही विकेट मिला था। पिछले साल उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। आगे उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करेगी और उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका देंगे।





