Aiden Markram: 14 अप्रैल को आईपीएल के अंदर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर टॉस जीतकर कप्तान नीतीश राणा ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। केकेआर के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 228 रन टिका दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम सिर्फ 205 रन ही बना पाई और 23 रन से यह मुकाबला हार गई। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्क्रम ने इस मैच को जीतने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Aiden Markram ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की
केकेआर ने बड़ी ही हिम्मत के साथ ही स्कोर का पीछा किया लेकिन अंतिम समय में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की। जिसको लेकर एडन मार्क्रम ने कहा की, “घर के बाहर जीतना हमेशा अच्छा लगता है, गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और फील्ड तेज थी और बाउंड्री बहुत छोटी, हमें अच्छे स्टार्ट मिली। जिससे हम अधिक हाथ खोलकर खेल पाए। हमारी बल्लेबाजी अच्छी है, ब्रूक की ओपनिंग का फैसला आज अच्छा रहा। पावरप्ले के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की, वह थोड़ा मुश्किल था लेकिन शांत रहकर खेला जाए तो बहुत अच्छा है। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हम हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहते हैं।”

एडन मार्क्रम और हैरी ब्रूक की तूफानी पारी
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में हैरी ब्रुक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। उसके बाद एडन मार्कराम का अच्छा साथ दिया और 26 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके लगाए।






