“माही भाई ने ऐसा किया…!” विस्फोटक पारी खेलने के बाद Ajinkya Rahane ने धोनी को लेकर कही ऐसी बात, जताई इस बात की इच्छा
Ajinkya Rahane: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला खेला गया। शनिवार को इस मुकाबले के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। बिना खाता खोले ही चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिर गया था। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अजिंक
Ajinkya Rahane: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला खेला गया। शनिवार को इस मुकाबले के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। बिना खाता खोले ही चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिर गया था। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताते हुए उन्हें खेलने के लिए भेजा। अजिंक्य रहाणे ने मैदान पर आते ही चौके छक्कों की झड़ी लगा दी और विस्फोटक पारी खेलते हुए आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया।
Ajinkya Rahane ने दिया बयान
अजिंक्य रहाणे को इस मैच के अंदर मोईन अली के स्थान पर मौका दिया गया था। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इसी बीच उन्होंने पोस्ट मैच सेरेमनी में अपनी पारी के बारे में बात करते हुए बयान दिया।
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि, “मैंने इस पारी का लुत्फ़ उठाया है। टॉस से पहले ही मुझे पता था कि मोईन अली की तबीयत ठीक नहीं है और मुझे आज खेलने का मौका दिया जा रहा है। मैं सिर्फ अच्छा खेलने की कोशिश करता हूं। टाइमिंग पर ध्यान दें टाइमिंग से यह महसूस होता है कि आप अच्छा मैच खेल रहे हैं। आईपीएल एक लंबा चलने वाला टूर्नामेंट है आपको पता नहीं चलता कि आपको कब मौका मिल जाता है। वानखेड़े के अंदर हमेशा ही खेलने में मजा आता है मैं यहां पर टेस्ट भी खेलना चाहता हूं। माही भाई और फ्लेमिंग की खास बात यही है कि वह सब को आजादी से खेलने का मौका देते हैं।”
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 157 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें अजिंक्य रहाणे ने 27 बॉल पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली।
यह भी पढ़े – “हम 5 बार जीत चुके है…!” हार के बाद भी घमंड में आये Rohit Sharma, दिया अटपटा बयान