Rohit Sharma: शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड की विस्फोटक पारी की मदद से 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस आईपीएल की 5 बार चैंपियन बन चुकी है लेकिन इस बार टीम का हाल खराब है।

हार के बाद आया Rohit Sharma का बयान सामने
लगातार दूसरी हार की वजह से रोहित शर्मा बेहद निराश नजर आए। कप्तान धोनी की टीम के आगे रोहित शर्मा की एक नहीं चली और उन्होंने अपने गेंदबाजों को काफी लताड़ लगाई।
रोहित शर्मा ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “हम बीच में रास्ता भटक गए थे, हमें जो शुरुआत मिली उसका फायदा नहीं उठा पाए, बीच में बहुत अच्छी थी लेकिन 30-40 रन कम थे जिसे बीच के ओवर में भुनाया नहीं जा सका। स्पिनर गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और हम पर दबाव बनाकर रखा। हमें अलग-अलग चीजें आजमाने की जरूरत है और हमें आक्रामक होने की जरूरत है।”
इसके आगे बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, “हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें कुछ और समय देना होगा। उनके पास बहुत प्रतिभा और टैलेंट है और हमें उन पर भरोसा दिखाकर उनका समर्थन करना होगा। सीनियर लोगों को मेरे साथ पारी की शुरुआत करने की जरूरत है। आईपीएल की प्रकृति हम जानते हैं तो टूर्नामेंट जब शुरू होता है तो लय हासिल करने में कई बार समय लग जाता है।”

इसके आगे बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, “हमारा पिछला सीजन काफी निराशाजनक था और हम नए सिरे से शुरुआत करते हैं हमने 5 बार यह ट्रॉफी जीती है, लेकिन खेलते समय यह नहीं सोचते हैं कि हमने पिछले साल ही इसे जीता है। प्रत्येक विपक्षी टीम बहुत ही बेहतरीन होती है इस आईपीएल में दो गेम खेल चुके हैं जिसे हम बदल नहीं सकते उनसे सीख कर हम अगले मुकाबले में अधिक आक्रामक होकर खेलेंगे।”
यह भी पढ़े – सबको पछाड़कर IPL Points Table 2023 में नं.1 पर पहुंची यह टीम, CSK की हुई टॉप 4 में एंट्री, MI और DC का हाल…






