IPL 2023 में आज का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच में दर्शक सबसे ज्यादा Andre Russel को लेकर उत्साहित थे, और उन्हें उसका इनाम भी मिला। इस मुकाबले में आंद्रे रसेल ने अपने बाजुओं की ताकत दिखाई और गेंदबाजों को तूफानी छक्के जड़े। हालाँकि मैच में पहले ख़राब हुई फ्लड लाइट और फिर बारिश ने खलल डाल दिया।
Andre Russell ने जड़े तूफानी छक्के
MASSIVE 💥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
The DRE-RUSS show has just begun but @KKRiders have a tough task ahead!
They need 77 off 38 now!
Follow the match ▶️ https://t.co/UeBnlhdZdr#TATAIPL | #PBKSvKKR pic.twitter.com/c1qSYVfx3E
आंद्रे रसेल ने इस मुकाबले में सिर्फ 35 रनों की पारी खेली। लेकिन यह पारी विस्फोटक थी, जिसमे उन्होंने 3 चौके और 2 तूफानी छक्के जड़े। इस दौरान एक छक्का तो उन्होंने स्पिन गेंदबाज राहुल चहर को जड़ा, जिसमे गेंद दर्शक दीर्घा में जाकर गिरी। इस दौरान राहुल चाहर का मुंह उतरा हुआ नजर आया। हालाँकि उन्हें बाद में सैम करन ने सिकंदर रजा के हाथों कैच करा कर पवैलियन भेज दिया।
मैच का हाल

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। इस दौरान कप्तान शिखर धवन ने 40 और भानुका राजपक्षा ने 50 रनों की पारी खेली थी। वहीँ KKR के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आये थे।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 16 ओवर में सिर्फ 146 रन बना सकी, और पंजाब किंग्स ने यह मैच DLS मेथड के जरिये 7 रनों से जीत लिया। इस दौरान KKR का कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। वहीँ पंजाब किंग्स की और से अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 3 विकेट झटके।





