Video: मोहम्मद शमी के ओवर में मैथ्यू शोर्ट ने लगाई बैक टू बैक बाउंड्री, गुस्से में Hardik Pandya ने कर दिया अश्लील इशारा
Hardik Pandya: 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में आईपीएल का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने बल्लेबाज मैथ्यू शार्ट को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया। इस मैच में उन्होंने अपनी धमाकेद
Hardik Pandya: 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में आईपीएल का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर गुजरात की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने बल्लेबाज मैथ्यू शार्ट को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया। इस मैच में उन्होंने अपनी धमाकेदार और छोटी पारी से मैदान के हर कोने में चौके लगाएं। इतना ही नहीं मोहम्मद शमी के एक ओवर में उन्होंने बैक टू बैक बाउंड्री लगा कर सबको हैरान कर दिया। हार्दिक पांड्या भी उनको इस प्रकार से खेलता देखकर हैरान रह गए।
मैथ्यू शोर्ट के बैक टू बैक छक्के देख कर चौंक गए Hardik Pandya
पंजाब की टीम ने यह मुकाबला अपने घरेलू क्रिकेट ग्राउंड मोहाली में खेला है। पंजाब की टीम बल्लेबाजी करने में बुरी तरीके से नाकामयाब हुई। मैथ्यू शोर्ट और शाहरुख खान के अलावा कोई भी खिलाड़ी ताबड़तोड़ बैटिंग नहीं कर सका। मैथ्यू शोर्ट ने चोको की झड़ी लगा दी जिसे देखकर गुजरात के गेंदबाजों के होश उड़ गए। मोहम्मद शमी के एक ही ओवर में इन्होंने बैक टू बैक चौके लगा दिए। जिसे देखकर हार्दिक पांड्या का रिएक्शन भी बड़ा ही अजीबोगरीब था।
हार्दिक पांड्या इनको इस प्रकार से खेलता देखकर बौखला गए और मोहम्मद शमी को अलग अलग अंदाज में इशारे करने लगे। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।आप भी यह वीडियो नीचे देख सकते हैं।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 13, 2023
यह भी पढ़े – Hardik Pandya ने सरेआम किया IPL नियमों का उल्लंघन, अब BCCI सुना सकती है बड़ी सजा