Hardik Pandya: आईपीएल में गुरुवार का मुकाबला गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पिछले मैच में अस्वस्थ रहे कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी इस मुकाबले में वापसी की, लेकिन वह इस जीत में कुछ ख़ास योगदान नहीं दे पाए। उल्टा उन्होंने लाइव मैच के दौरान कुछ ऐसा कर दिया, जिससे BCCI उन पर एक्शन ले सकती हैं।
Gujarat Titans ने 6 विकेट से जीता मैच

13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोहाली में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 153 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स की अधिकतर बल्लेबाजी शिखर धवन पर निर्भर थी, और ऐसे में उनके सिर्फ 8 रनों पर आउट होने के कारण कोई भी अन्य बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाया।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। गिल ने इस मुकाबले में 49 गेंदों में 67 रन बनाए और अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे। हालाँकि अंतिम ओवर में उन्हें सैम करन ने आउट कर दिया। इसके अलावा रिद्धिमान साहा ने भी 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अंत में राहुल तेवतिया ने चौका मारकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
Hardik Pandya ने किया IPL नियमों का उल्लंघन

इस मुकाबले में जीत के बावजूद बीसीसीआई अब गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक्शन ले सकती हैं। दरअसल गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या पहली पारी में 20 ओवर तय समय पर पूरे नहीं करवा पाए थे। यह आईपीएल के कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन हैं, और इस स्थिति में उन्हें अपनी मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता हैं। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार पहली बार ऐसा होने पर 12 लाख का जुर्माना हैं, और तीसरी बार होने पर एक मैच के लिए प्रतिबन्ध भी लगाया जा सकता हैं।






