
Arijit Singh: महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय के बाद में 31 मार्च 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल का पहला मुकाबला खेलने उतरे। मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी रखी गई जिसमें बॉलीवुड सितारों ने जमकर महफिल लूटी। अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाने गाते हुए समा बांध दिया। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी उनसे मिलने स्टेज पर पहुंच गए। उसके बाद जो नजारा देखने को मिला उसे देखकर हर कोई पिघल गया।
Arijit Singh ने छुए एमएस धोनी के पैर
ओपनिंग सेरिमनी के अंदर साउथ फिल्मों की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपना जलवा बिखेरा। दोनों ने ही जबरदस्त डांस करते हुए महफिल लूट ली। उसके बाद में अपने चिर परिचित अंदाज में अरिजीत सिंह ने गाने गाकर सबका दिल जीत लिया। उसके बाद में महेंद्र सिंह धोनी स्टेज पर पहुंचे तो अरिजीत सिंह ने उनके पैर छू लिए।
अब इस घटना का पूरा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि जैसे ही अर्जित सिंह ने उनके पैर छुए धोनी ने उनको पैर छूने से मना कर दिया। यह बहुत प्यारा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Arijit Singh touching feet of Ms Dhoni. ♥️
— Cricketopia🇮🇳 (@cricketopia17) March 31, 2023
I used to love his voice but after this I have more respect for this guy. Truely a pure heart. 😭😍#TATAIPL #TATAIPL2023 #IPL2023OpeningCeremony #MSDhoni #IPLonJioCinema #ArijitSinghLive #ArijitSingh #GTvCSK pic.twitter.com/O2zlQFiyEe
महेंद्र सिंह धोनी ने पहले मुकाबले में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी की और आते ही इन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से एक छक्का और एक चौका जड़कर 14 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे।






