मुंबई इंडियंस ने रविवार को इस सीजन अपना चौथा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खेला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अब 2 जीत के साथ 8 वें स्थान पर आ गई हैं। इस मुकाबले के दौरान हमें कई विस्फोटक पारियां और बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना देखने को मिला। लेकिन इन सबसे ज्यादा चर्चा इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर की थी।
अर्जुन तेंदुलकर घातक गेंदबाज देख झूम उठी सारा

अर्जुन ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया। इस दौरान खुद सचिन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर भी मौजूद थे। अर्जुन तेंदुलकर को इस मुकाबले में रोहित शर्मा से कैप मिली, जिसका उन्होंने खूब सम्मान भी रखा।
अर्जुन तेंदुलकर पर टीम ने विश्वास जताया, और पहले ही ओवर में उन्हें गेंदबाजी थमा दी गयी। अर्जुन ने भी इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। इसके बाद तीसरे ओवर में भी उन्हें गेंदबाजी थमाई गई, जहाँ वह थोड़े महंगे साबित हुए और 13 रन दिए। हालाँकि पहले मुकाबले के हिसाब से उनके आंकड़े बेहतरीन थे। उन्हें 2 ओवर गेंदबाजी करने को मिली, जिसमे उन्होंने 17 रन दिए, जबकि अन्य गेंदबाजी काफी महंगे साबित हो रहे थे। उनकी घातक गेंदबाजी देखकर सारा तेंदुलकर भी बेहद खुश नजर आई।
अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू मैच में कंजूसी से पहला ओवर डालता देख ख़ुशी से झूम उठी बहन सारा pic.twitter.com/NFgf80RR0Z
— javed ansari (@javedan00643948) April 16, 2023





