अर्जुन तेंदुलकर को एक लम्बे समय के बाद इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिल गया हैं। अर्जुन ने इस साल मुंबई इंडियंस के लिए तीन मुकाबले खेले हैं, जहाँ उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी हासिल किये हैं।हालाँकि खुद को एक ऑलराउंडर के तौर पर देखने वाले अर्जुन तेंदुलकर को पहले तीन मैचों में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन चौथे मुकाबले में उनकी यह तमन्ना भी पूरी हो गई। अर्जुन तेंदुलकर को इस मुकाबले में खेलने का मौका भी मिला और उन्होने छक्का भी लगाया।
अर्जुन तेंदुलकर का शानदार छक्का
Arjun aims BIG 🎯#GTvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/cF4DZVviUm
— JioCinema (@JioCinema) April 25, 2023
इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा। उन्होंने पहले 2 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 9 रन देकर रिद्धिमान साहा का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। फिर बल्लेबाजी में भी 9 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना पहला छक्का भी लगाया। यह छक्का अंतिम ओवर की पहली गेंद पर आया जब मोहित शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। अर्जुन का यह छक्का शानदार था, जिसे देखकर चीयरलीडर्स भी खुशी से नाचने लगी।
मुंबई इंडियंस की हालत ख़राब

फिलहाल अगर बात मुंबई इंडियंस की टीम की करे, तो उनकी हालत इस सीजन खस्ता नजर आ रही हैं। अब तक खेले 7 मैचों में वह सिर्फ 3 मुकाबले जीत पाए हैं, और इस मुकाबले में भी उन्हें 55 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी। मुंबई की टीम अब पॉइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ 8वें स्थान पर मौजूद हैं।






