Arjun Tendulkar: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में अंतिम ओवर के अंदर पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी कर रहे अर्जुन तेंदुलकर ने 1 ओवर के अंदर 31 रन लुटा दिए। जिसकी वजह से पंजाब का स्कोर 20 ओवर में 200 से भी ज्यादा बन गया। लाइव मैच के दौरान विकेटकीपर ईशान किशन के साथ में अर्जुन तेंदुलकर कहासुनी करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Arjun Tendulkar और ईशान किशन के बीच हुई गाली गलौज
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन सैम करन ने 55 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर काफी महंगे साबित हुए। इसी बीच मैच के दौरान अपने विकेटकीपर ईशान किशन के साथ में गाली गलौज करते हुए नजर आया।

घटना 15वें ओवर की है जब ईशान किशन को अर्जुन तेंदुलकर फील्डिंग के लिए कुछ इंस्ट्रक्शन दे रहे थे। लेकिन ईशान किशन जब उनकी बात नहीं समझे तो अर्जुन उनको कुछ अपशब्द कहने लगे। यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर देखा जा रहा है। अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और 48 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़े – WATCH: अभिनव ने टपकाया आसान कैच, तो गुस्से में आगबबूला हुए Rashid Khan, लाइव मैच में लगाई फटकार






