Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस की टीम आज इस सीजन अपना चौथा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खेल रही हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसका जवाब कोलकाता नाईट राइडर्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ दिया हैं। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय अर्जुन तेंदुलकर भी रहे, जिन्होंने आज अपना आईपीएल डेब्यू किया हैं।
Arjun Tendulkar को रोहित शर्मा से मिली कैप

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में अस्वस्थ होने के चलते नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गयी थी। हालाँकि जब बात अर्जुन तेंदुलकर को कैप देने की आई, तो खुद कप्तान रोहित शर्मा ने वह अर्जुन को दी। अर्जुन पिछले काफी समय से मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़े हुए थे, और डेब्यू का इन्तजार कर रहे थे। ऐसे में रोहित शर्मा से कैप मिलने पर वह भावुक नजर आये।
इस दौरान अर्जुन के पिता और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मैदान पर मौजूद थे। वहीँ उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थी, और स्टैंड्स से उनका उत्साह बढ़ा रही थी। इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को सिर्फ 2 ही ओवर डालने का मौका मिला, जहाँ उन्होंने 17 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए।
🎥 A special occasion 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2023
That moment when Arjun Tendulkar received his @mipaltan cap from @ImRo45 👍 👍
Follow the match ▶️ https://t.co/CcXVDhfzmi#TATAIPL | #MIvKKR pic.twitter.com/cmH6jMJRxg
वेंकटेश ने शतक बनाकर बचाई नाईट राइडर्स की लाज
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत बिलकुल भी अच्छी नहीं थी। एन जगदीशन के डक आउट होने के बाद गुरबाज भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकी इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने डटकर बल्लेबाजी की और शतकीय पारी खेली। वेंकटेश ने मात्र 51 गेंदों में 104 रन बनाए और टीम का स्कोर पहली पारी में 185 तक पहुंचाया। उनके अलावा रसल इकलौते बल्लेबाज थे जिन्होंने 20 का आंकड़ा पार किया और 21 रन बनाए।






