41 की उम्र में MS Dhoni ने मैदान पर दिखाया हैरतंगेज कारनामा, टीम के लिए बचाई शानदार बाउंड्री, विडियो हुआ वायरल
MS Dhoni: आईपीएल 2023 का 12 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम इस आईपीएल का यह तीसरा मुकाबला खेल रही है जो इस समय वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद धोनी की टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला [...]
MS Dhoni: आईपीएल 2023 का 12 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम इस आईपीएल का यह तीसरा मुकाबला खेल रही है जो इस समय वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद धोनी की टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया। विकेटकीपिंग करते समय धोनी ने एक बेहतरीन नजारा दिखाया। शानदार डाइव लगाकर इन्होंने मुंबई की शानदार शॉट को रोक लिया जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
MS Dhoni का शानदार डाइव
8 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई और चेन्नई के बीच मैच के अंदर खतरनाक भिड़ंत देखने को मिल रही है। पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए महेंद्र सिंह धोनी के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही और रोहित शर्मा और ईशान किसान ने शुरुआती 50 रन जोड़ दिए। लेकिन उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
तुषार देशपांडे जब अपना दूसरा ओवर गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने 1 गेंद डाली। गेंद लेग स्टंप की लाइन पर थी जिस पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क सही नहीं हुआ। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दाहिनी साइड में खतरनाक डाइव लगाकर बॉल को रोक लिया। बाद में एंपायर ने इसे वाइट करार दे दिया।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 8, 2023
यह भी पढ़े – “हमारे बल्लेबाजों ने…!” हार के बाद बेहद निराश नजर आये David Warner, इन खिलाड़ियों के सर फोड़ा हार का ठीकरा