David Warner: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार तीसरी हार है। इस हार की वजह से डेविड वॉर्नर बहुत ही निराश नजर आए हैं और पोस्ट मैच सेरेमनी में उन्होंने हार का ठीकरा कई खिलाड़ियों पर फोड़ा है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

David Warner ने निकाला गुस्सा
डेविड वॉर्नर का बल्ला इस आईपीएल में बिल्कुल शांत है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली की टीम बिल्कुल फिसड्डी साबित हुई। फिर चाहे बाद बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 199 रन बना दिए। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना पाई।
डेविड वॉर्नर ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “जब 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है, ट्रेंट बोल्ट ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और अपने अनुभवी होने का प्रमाण दिया। हमें अभी हमारी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत है साथ ही फील्डिंग के अंदर भी निराशाजनक प्रदर्शन हुआ। हमारे स्ट्राइक गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।”

इस मैच के अंदर डेविड वॉर्नर ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की पारी खेली। लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।
यह भी पढ़े – “ऐ मारो इसको”, बटलर-जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी देख गदगद हुए फैंस, जमकर लुटाया प्यार






