Ayush Badoni: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार को खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में आरसीबी को जीत के लिए अंतिम एक गेंद पर 1 विकेट चाहिए था। वहीँ लखनऊ को अंतिम एक गेंद पर 1 रन बनाना था। हालाँकि यह 1 रन बनाने में लखनऊ की टीम कामयाब हुई और इस मुकाबले को 1 विकेट से जीत लिया, लेकिन इससे भी हैरान कर देने वाला नजारा तो 19वें ओवर में देखने को मिला।
Ayush Badoni छक्का मारकर हुए आउट

दरअसल इस वेन पार्नेल के इस ओवर की चौथी गेंद पर आयुष बदोनी ने एक छक्का जड़ा, लेकिन इसके बाद भी उन्हें आउट करार दिया गया। दरअसल छक्का लगाने के दौरान आयुष फॉलो थ्रू में अपना ही बल्ला स्टंप्स पर मार बैठे। ऐसे में उन्हें हिट विकेट करार दिया गया। IPL 2023 में हिट विकेट आउट होने वाले आयुष बदोनी पहले बल्लेबाज बने।
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 11, 2023
रोमांचक रहा मुकाबला
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यह रनों से भरपूर रहा। आरसीबी ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस दौरान विराट कोहली ने 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंदों में 59 रन बनाए जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी 46 गेंदों में 79 रम बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आये।
वहीँ इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उनकी जीत का कारण सिर्फ मार्कस स्टॉइनिस और निकोलस पूरण की पारियां बनी। मार्कस ने इस मैच में 30 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। वहीँ पूरण ने सीजन का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाते हुए 19 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इसके बाद बचा हुआ काम आयुष बदोनी ने कर दिया।






