IPL शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई बुरी खबर! टीम का सबसे धाकड़ खिलाड़ी हुआ आधे आईपीएल से बाहर

IPL: साल 2023 के लिए आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार आईपीएल की सभी टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। पहले मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के [...]

By ·

IPL: साल 2023 के लिए आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार आईपीएल की सभी टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। पहले मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर आ गई है। चेन्नई के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टॉक्स इस टूर्नामेंट से जल्द ही इंग्लैंड लौट जाएंगे।

16.5 करोड रूपये लगी थी IPL नीलामी में बोली

बेन स्टोक्स को दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से यह खिलाड़ी अकेले ही मैच का रुख पलटने में सक्षम है। इस साल लगभग सभी टीमों ने आईपीएल की नीलामी के दौरान इस खिलाड़ी को खरीदने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन बाजी हाथ लगी चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथ और उन्होंने बेन स्टोक्स को ₹16.5 करोड़ में खरीद लिया।

नेशनल टीम का बनेंगे हिस्सा

बेन स्टोक्स इंग्लैंड लौटने वाले हैं जहां पर पहले आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जाएगा। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज शुरू हो जाएगी। इसी वजह से बेन स्टोक्स को बुला लिया गया है।

बेन स्टोक्स का कैरियर

बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान है, इसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को 11 में से 10 टेस्ट मैच में जीत दिलवा दी है। अपनी शानदार कप्तानी और खेल की वजह से बेन स्टोक्स आज पूरी दुनिया में फेमस है। शुरुआती आधे आईपीएल सीजन बेन स्टॉक्स बाहर रहने वाले हैं। उसके बाद यह वापस आईपीएल ज्वाइन कर लेंगे।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full