IPL: आईपीएल 2013 के अंदर स्पॉट फिक्सिंग की वजह से पूरी दुनिया में तहलका मच गया था। जेंटलमैन का गेम कहलाया जाने वाला क्रिकेट शर्मसार हो गया था। आईपीएल की दो टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल के लिए इसकी वजह से प्रतिबंध भी लगाया गया था। इसी मामले को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने एक नया फैसला सुनाया है।

IPL में मैच फिक्सिंग के आरोपी
आईपीएल 2013 के अंदर राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला ने स्पॉट फिक्सिंग की हरकत की थी। जिसकी वजह से इन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने आजीवन क्रिकेट ना खेलने का प्रतिबंध लगाया था। इसी की वजह से यह खिलाड़ी कभी भी मैदान पर नजर नहीं आए।
बीसीसीआई ने हटाया प्रतिबंध
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के तीनों आरोपियों में से श्रीसंत और अंकित चौहान के ऊपर बीसीसीआई ने पहले से ही बैन हटा दिया था। अब स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी अजीत चंदीला के ऊपर बैन की सजा को कम करके 7 साल कर दिया है। इसके हिसाब से राजस्थान रॉयल्स के इस स्पिनर गेंदबाज का प्रतिबंध पिछले साल की 18 जनवरी को ही खत्म हो चुका है।

कर सकते है मैदान पर वापसी
बीसीसीआई के इस नए निर्णय की वजह से अजीत चंदेला पर लगा गया क्रिकेट ना खेलने का प्रतिबंध अब हट चुका है। पिछले 18 जनवरी को ही यह प्रतिबंध पूरा हो चुका है। ऐसे में यह खिलाड़ी चाहे तो मैदान पर कभी भी वापसी कर सकता है। अब यह इनके ऊपर है कि यह मैदान पर लौटने का निर्णय लेते हैं अथवा नहीं।
यह भी पढ़े:






