IPL शुरू होने से पहले RCB के लिए आई बुरी खबर, टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी की टूटी कलाई! विराट और डू प्लेसिस के उड़े होश
आईपीएल शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। अगर आप आरसीबी के फैन है तो आपके लिए एक बुरी खबर है कि आरसीबी का सबसे प्रमुख खिलाड़ी चोट के चलते हैं आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकता है। निश्चित रूप से इसकी वजह [...]
आईपीएल शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। अगर आप आरसीबी के फैन है तो आपके लिए एक बुरी खबर है कि आरसीबी का सबसे प्रमुख खिलाड़ी चोट के चलते हैं आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकता है। निश्चित रूप से इसकी वजह से कप्तान फाफ डू प्लेसिस और टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली को परेशानी होने वाली है।
RCB के इस खिलाड़ी के कलाई में लगी चोट
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 4 महीने से चोटिल चल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने काफी समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। वह फिर से अपनी कलाई में चोट लगा बैठे हैं। इससे पहले अपने जन्मदिन के मौके पर ग्लेन मैक्सवेल गिरने की वजह से अपना पैर तुड़वा बैठे थे। जिसकी वजह से उन्हें क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा था।
Glenn Maxwell cleared of a fracture for this knock on the wrist while fielding. Victoria still assessing when he’ll bat in the second innings #SheffieldShield pic.twitter.com/ZOZ2kpnQZV
— Jack Paynter (@jackpayn) February 21, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अंदर ग्लेन मैक्सवेल शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फील्डिंग के दौरान जब इन्होंने बॉल पकड़ने की कोशिश की तो अपनी कलाई पर चोट लगा बैठे हैं। जिसके बाद इन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
जैसे ही ग्लेन मैक्सवेल के हाथ पर वह बॉल लगी तो दर्द के मारे ये मैदान पर ही छटपटाने लगे। मैदान से बाहर ले जाने के बाद इनके हाथ को चेक किया गया जिसमें चोट ज्यादा नहीं लगी है। बताया गया है उसके बाद बल्लेबाजी करने भी ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर आए थे। अभी उनका एसेसमेंट होना बाकी है। अगर चोट बढ़ी हुई तो आईपीएल के सीजन से भी बाहर हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: