Sanju Samson: संजू सैमसन अच्छी परफॉर्मेंस करने के बाद भी भारतीय टीम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। संजू सैमसन एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी है जो आज के वर्तमान खिलाड़ियों से काफी अच्छा खेलते हैं। कई बार संजू सैमसन को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जाता है लेकिन कभी भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। हर बार ऐसा होता है कि संजू सैमसन को बाहर कर दिया जाता है। संजू सैमसन के खिलाफ ऐसा क्यों हो रहा है इसको लेकर हाल ही में एक सीक्रेट सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली एकदिवसीय सीरीज में भी संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया है।

Sanju Samson को क्यों बाहर करती है बीसीसीआई
संजू सैमसन की उम्र 28 साल हो चुकी है और हाल ही में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। अब पूरी तरीके से अपनी टीम के लिए अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है। लेकिन बीसीसीआई ने फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज से बाहर कर दिया है। जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है तो संजू सैमसन को हमेशा ही टीम से बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में बीसीसीआई इस खिलाड़ी को स्क्वाड में तो शामिल करती है लेकिन कभी भी खेलने का मौका नहीं दिया।
संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए एक बहुत ही अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन टीम के अंदर अभी तक इनकी जगह परमानेंट नहीं हुई है। 2015 में संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया था तब से उनका अंदर बाहर होना चलता रहता है।

हाल ही में जब बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन हुआ तो उसमें उन्होंने कहा था कि, “संजू सैमसन पीछे से अच्छा कर रहा है, अगर हम उसको टीम में मौका नहीं देते हैं तो ट्विटर पर हमें लोग उड़ा देते हैं।” वहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का भी मानना है कि, “संजू सैमसन को कम से कम 10 मैच में लगातार खेलने का मौका देना चाहिए।”
यह भी पढ़े:






