Yuzvendra Chahal भारतीय टीम के सोशल मीडिया स्टार हैं। बेशक अब उन्हें भारतीय टीम में इतने मौके नहीं मिले हैं। लेकिन, वे हमेशा किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल भी हो रहा हैं। इसमें वे एक महिला फैन से बात करने के लिए दूसरे पुरुष फैन को धक्के मार कर दूर कर देते हैं।
Yuzvendra Chahal ने महिला फैन के लिए पार की हद
Howzzat 🏏
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) February 21, 2023
Amazing experience at my first @FIAFormulaE race in Hyderabad last week #ABBFormulaE #ad pic.twitter.com/BoYWJJGgl7
दरअसल चहल पिछले सप्ताह हैदराबाद गए हुए थे। यहाँ उन्होंने FIA Formula E रेस एन्जॉय किया। इसी दौरान इसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आज पोस्ट किया। इस वीडियो में वह एक महिला फैन से बात करते नजर आ रहे हैं। चहल उन्हें बोलिंग करके भी दिखा रहे हैं। इसी दौरान जब एक पुरुष फैन चहल से मिलने की कोशिश करता हैं, तो सुरक्षाकर्मी उन्हें धक्का मारकर दूर कर देता हैं। हालाँकि वीडियो देखकर जितना समझ आ रहा हैं, चहल इस बात से वाकिफ नहीं हैं।
भारतीय टीम में मिली चहल को जगह

युजवेंद्र चहल काफी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। अगर उन्हें टीम में शामिल किया जाता हैं, तब भी उन्हें मौके नहीं मिलते। हाल ही में BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की हैं। इस सीरीज में एक बार फिर चहल की वापसी हुई हैं।
यह भी पढ़ें:





