MS Dhoni भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा चमकते सितारों में से हैं, जिनकी चमक फैंस के बीच कभी कम नहीं होती। धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, जिसके चलते उनके फैंस सिर्फ उनकी एक झलक पाकर भी खुश हो जाते हैं। पर इस बार तो पूरा वीडियो ही वायरल हो गया हैं।
MS Dhoni कर रहे हैं खेती

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने आज 2 साल से भी अधिक समय के बाद पहली बार इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में वे खेत में ट्रेक्टर चलते दिख रहे हैं। “कुछ नया सीखना अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में ज्यादा ही समय लग गया,” धोनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा।
धोनी ने पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, कि उन्हें उनके सोशल मीडिया के पासवर्ड याद ही नहीं हैं। ऐसे में इतने लम्बे समय बाद उनके सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर फैंस उनसे बस यही मांग कर रहे हैं, कि वे अब एक्टिव रहे।
View this post on Instagram
IPL 2023 की तैयारी में जुटे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने इसी के साथ IPL 2023 के लिए भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहाँ उन्हें कई बार युवा खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते देखा गया हैं। धोनी ने पिछले आईपीएल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला हैं, ऐसे में कई महीने पहले से आईपीएल के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही उनका एक और वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमे वह युवा खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें:





