MS Dhoni भारत के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिनका क्रेज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल बाद भी उतना हैं, जितना पहले हुआ करता था। हालाँकि महेंद्र सिंह धोनी इस समय IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन इसके अलावा वह अधिकतर समय बहार नजर नहीं आते। जिसके कारण क्रिकेट फैंस उनकी एक झलक के लिए भी तरस जाते हैं।
रांची में IPL 2023 की तैयारी करते दिखे MS Dhoni
MS Dhoni smashing 6s during today’s practice session! #Dhoni #IPL2023 #CSK @msdhoni pic.twitter.com/ZiVROmMVs4
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2023
हाल ही में धोनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमे वह रांची में कुछ युवा क्रिकेटरों के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जमकर चौके-छक्के लगाए। धोनी इस समय IPL के अलावा किसी भी जगह क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में, कई महीने पहले से IPL की तैयारी का मतलब भी बनता हैं। अब फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का पहले वाला अवतार देखने को मिलेगा जहाँ वे गेंदबाजों के छक्के छुडाते नजर आयेंगे।
धोनी अकसर मौका मिलने पर युवा खिलाड़ियों को खेल के टिप्स देते नजर आते हैं। हाल ही में रांची में खेले गए IND vs NZ के पहले टी20 मैच के दौरान भी धोनी मैच देखने और टीम से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीम में शामिल सभी युवा खिलाड़ियों से बात की और उनका उत्साह बढ़ाया।

IPL 2023 में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni
गौरतलब हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन अंतिम बार IPL खेलते नजर आयेंगे। हालाँकि मुमकिन हैं कि वे इस बार टीम की कप्तानी ना करे। धोनी इस बार किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कप्तानी देकर अगले सीजन के लिए उसकी तैयारी करवाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। वहीँ कहा जा रहा हैं कि, इस सीजन के बाद टीम मैनेजमेंट में नजर आयेंगे।
यह भी पढ़ें:





