IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंडियन टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया इस मैच में हर क्षेत्र में फेल रही, फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 117 रन पर अपने सभी विकेट गँवा दिए। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की विस्फोटक पारियों की बदौलत 11 ओवर में 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। 3 मैचों की इस सीरीज में अब दोनों ही टीम 1 -1 से बराबरी पर आ गई है।

IND vs AUS – भारत की 10 विकेट शर्मनाक हार
इस मैच के भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद ख़राब रही। पहले ही ओवर में शुभमन गिल डक आउट हुए। उसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं। थोड़ी देर बाद कप्तान रोहित शर्मा 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। फिर खेलने आये सूर्यकुमार यादव पहली ही बॉल पर आउट हो गए। विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की कोशिश की लेकिन 31 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद मैदान पर आये केएल राहुल भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया हुई टीम इंडिया पर हावी
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया को इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार 10 विकेट से हराने वाली ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम बन गई है। इस मैच में मिचेल मार्श ने 36 बॉल पर 66 रन की पारी खेली और 6 चौके और 6 छक्के लगाये। ट्रेविस हेड ने 30 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। इस सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई में खेला जायेगा।





