Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहली ही बॉल पर गोल्डन डक आउट हो गए। पहले एकदिवसीय मैच में भी सूर्यकुमार पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे। लगातार दो मैच में 0 पर आउट होने की वजह से फैंस बहुत ही ज्यादा निराश है। T20 क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले सूर्यकुमार यादव एकदिवसीय क्रिकेट में क्यों फ्लॉप हो रहे हैं? इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण सामने आए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

वनडे में टी20 जैसी परफॉर्मेंस की चाहत
सूर्यकुमार यादव T20 में नंबर वन बल्लेबाज है। आईसीसी T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव इस समय पहले स्थान पर काबिज है। जिस प्रकार से T20 में पहले ही बॉल पर सूर्यकुमार यादव टूट पड़ते हैं ठीक उसी प्रकार से वनडे में भी उन्होंने बल्लेबाजी की कोशिश की। लेकिन हार का सामना करना पड़ा। एकदिवसीय क्रिकेट में हमें शांतिपूर्वक बल्लेबाजी करनी होती है।

Suryakumar Yadav का बैटिंग ऑर्डर बना मुश्किल
सूर्यकुमार यादव T20 क्रिकेट के अंदर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन एकदिवसीय टीम में विराट कोहली के होने की वजह से उन्हें चौथे या फिर कभी-कभी पांचवें नंबर पर भी बल्लेबाजी करना पड़ता है। एकदिवसीय क्रिकेट में इनका बल्लेबाजी पोजीशन फिक्स नहीं होना का एक बड़ा कारण है।

फील्डिंग पोजिशन को नहीं समझ पाना
T20 क्रिकेट के मुकाबले हमें एकदिवसीय क्रिकेट के अंदर अलग तरीके की फील्डिंग देखने को मिलती है। फील्डिंग में हुए इस प्रकार के बदलाव सूर्यकुमार यादव के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। T20 की तरह बड़े-बड़े शॉट लगाने की कोशिश में सूर्यकुमार यादव फील्डिंग पोजिशन को समझ नहीं पाते हैं, और अक्सर जल्दी आउट हो जाते हैं।
यह भी पढ़े – IND vs AUS: “काले मेघा पानी तो बरसाओ…!” फैंस कर रहे टीम इंडिया की जीत की दुआ, बारिश के लिए कर रहे भगवान से…





