Virat Kohli दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन सबसे बड़े चर्चा के विषय रहे। उनका विवादास्पद विकेट फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटरों तक में चर्चा का विषय रहा। सब की इस पर अपनी राय थी। पर खुद विराट कोहली अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे। उन्हें पवैलियन में रीप्ले देखने के बाद गुस्सा होते हुए भी देखा गया था। और जब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान, उन्हें नितिन मेनन से मिलने का मौका मिला, तो उन्होंने जमकर अंपायर की क्लास लगा दी।

अंपायर नितिन मेनन पर भड़के Virat Kohli
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान अंपायर से बात की। वह उन्हें समझाते नजर आये कि इतना करीबी मामला था तो तीसरे अंपायर तक जाते। लेकिन नितिन मेनन ने तो उन्हें ग्राउंड पर ही आउट करार दे दिया था। हालाँकि कोहली ने बड़े ही सभ्य तरीके से अंपायर को ये बात समझाई।
@imVkohli reaction on Umpire Decision #INDvsAUS pic.twitter.com/yKvxAK9jae
— Nitin Kumar (@NitinKu29561598) February 18, 2023
फिलहाल मैच की बात करे तो दूसरे दिन स्टंप्स तक भारतीय टीम 262 रनों पर आउट हो चुकी हैं, और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया की और से उस्मान ख्वाजा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वहीँ ट्रेविस हेड 39 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
यह भी पढ़ें:




