Avesh Khan को BCCI ने दिया जोर का झटका, मैदान पर फेंका हेलमेट तो मिल गई ऐसी सजा, अब कभी नहीं कर पाएंगे यह काम

Avesh Khan: 10 अप्रैल की शाम को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले का परिणाम आखरी बॉल पर निकला। इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़

By ·

Avesh Khan: 10 अप्रैल की शाम को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले का परिणाम आखरी बॉल पर निकला। इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वही लखनऊ की टीम इस जीत के बाद अपने होश खो बैठी जिसके कई प्रकार की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर भी वायरल हो रहे हैं। आवेश खान की भी एक तस्वीर इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Avesh Khan ने खोले अपने होश

लखनऊ को आखिरी बॉल पर जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी। स्ट्राइक पर आवेश खान थे जबकि हर्षल पटेल की पिछली गेंद पर उनके बल्ले से कोई शॉट नहीं निकला था। ऐसे में आखिरी बॉल पर आवेश खान बिना शॉट लगाए ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े। बॉल विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में चली गई। लेकिन मिस फील्डिंग की वजह से रवि बिश्नोई और आवेश खान 1 रन लेने में कामयाब हुए। इस जीत की खुशी में आवेश खान होश खो बैठे और उन्होंने अपना हेलमेट उतार कर जमीन पर दे मारा। अब BCCI ने इस मामले में इनको कड़ी सजा सुनाई है।

बीसीसीआई ने लगाई आवेश खान को फटकार

बीसीसीआई ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, “आवेश खान द्वारा हेलमेट का इस प्रकार से फेंका जाना आईपीएल की आचार संहिता लेवल 1 के अधिनियम 2.2 का उल्लंघन है। इसके लिए आवेश खान को फटकार भी लगाई गई है और आवेश खान ने अपनी गलती भी मान ली है।” बीसीसीआई ने फिलहाल आवेश खान को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें दोबारा इस प्रकार की गलती नहीं करनी है कह कर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़े – Suryakumar Yadav को वर्ल्डकप से बाहर कर सकती है BCCI!, इस खिलाड़ी ने विस्फोटक पारी खेल की टीम इंडिया की दावेदारी पेश

Cric AMP · Quick view
View full