WTC Final 2023: इन दिनों आईपीएल 2023 खेला जा रहा है। भारतीय टीम आईपीएल के तुरंत बाद में 7 जून से 11 जून तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इस मैच का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। बीसीसीआई ने भी इस मैच के लिए 15 सदस्य टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने वापसी की है। लेकिन 3 दिन बाद फिर से बीसीसीआई ने एक नई टीम का ऐलान कर दिया जिसमें कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इन पांच खिलाड़ियों को मिली जगह
खबरें सुनने को मिल रही है कि ऋतुराज गायकवाड, सरफराज खान, इशान किशन, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में स्टैंडबाई के रूप में रखा गया है। इन पांचों खिलाड़ियों को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज, मध्यम क्रम के बल्लेबाज, विकेटकीपर बल्लेबाज और तेज गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा है।

नवदीप सैनी को छोड़कर बाकी सब नए खिलाड़ी
बीसीसीआई ने जिन 5 खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में रखा है उनमें से सिर्फ नवदीप सैनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। सरफराज खान और मुकेश कुमार ने तो अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। ऋतुराज गायकवाड और इशान किशन भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

WTC Final 2023 के लिए घोषित टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।
यह भी पढ़े – मैच से पहले Virat Kohli ने उड़ाया जाहिर खान के मोटापे का मजाक, इन्टरनेट पर वायरल हो रहा फनी वीडियो






