Video: महिला आईपीएल में विदेशी कप्तान Beth Mooney ने की हिंदी में बात, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुआ सब कुछ, वायरल हुआ वीडियो
Beth Mooney: महिला प्रीमियर लीग के अंदर पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया। 4 मार्च को खेले गए इस मुकाबले के अंदर मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस मैच का एक वीडियो आज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गुजरात के कप्तान बेथ [...]
Beth Mooney: महिला प्रीमियर लीग के अंदर पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया। 4 मार्च को खेले गए इस मुकाबले के अंदर मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस मैच का एक वीडियो आज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गुजरात के कप्तान बेथ मूनी लाइव मैच में हिंदी में बात करते हुए नजर आ रही है।
Beth Mooney ने हिंदी में की बात
4 मार्च भारतीय क्रिकेट के लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है। क्योकि इस दिन महिला क्रिकेट आईपीएल की शुरुआत हुई है। डिवाई पाटिल स्टेडियम पर उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बेथ मूनी गुजरती की कप्तानी करते हुए नजर आई। जब मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी कर रही थी तो उनका पहला विकेट यास्तिका भाटिया के रूप में गिरा।
— Manvi Nautiyal (@ManviNautiyal) March 4, 2023
पहला विकेट गुजरात की गेंदबाज तनुजा कंवर ने लिया। स्टंप के पीछे खड़ी उनकी कप्तान बेथ मूनी ने उनको मैदान पर ही हिंदी में गेंदबाजी के टिप्स दिए, जिसके बाद उन्हें सफलता भी हासिल हुई। बेथ मूनी की आवाज स्टंप्स में लगे माइक में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें वह हिंदी में “ओके है-ओके है” कहते हुई नजर आ रही थी।
पहले मैच के अंदर मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 208 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी गुजरात जेंट्स की टीम सिर्फ 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 143 रनों से जबरदस्त जीत हासिल हुई।
यह भी पढ़ें: अंपायर नितिन मेनन से भिड़े Virat Kohli, लाइव मैच में लगा दी क्लास, अंपायर के गलत फैसले पर हुआ था विवाद