DC vs KKR: आईपीएल के अंदर 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल की टीम अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है और अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। दिल्ली के मैदान पर यह मैच खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली की टीम जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। केकेआर की टीम ने इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि उन्होंने पिछला मुकाबला हारा है।

DC vs KKR – मौसम का हाल
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम का अहम योगदान देने वाला है। बढ़ती गर्मी की वजह से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि बुधवार को हल्की फुल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की वजह से मौसम में थोड़ी नरमी देखने को मिली है।

वेदर रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि 20 अप्रैल को 20% तक बारिश होने की संभावना है। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से नमी 34% बनी रहेगी और हवा लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में चलेगी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पिच रिपोर्ट
अपने घरेलू मैदान पर इस आईपीएल में दिल्ली एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। बल्लेबाजों के लिए यह अरुण जेटली स्टेडियम काफी मददगार रहता है। यहां पर इस विनर और बाउंसर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।






