Cameron Green: आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की थी, और उन्होंने अपना वही प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रखा हैं। हालाँकि टीम की बल्लेबाजी की कमान इस बार किसी भारतीय ने नहीं बल्कि कंगारू ने संभाली हैं।
Cameron Green की तूफानी बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने 28 रनों की विस्फोटक पारी खेली तो ईशान ने 38 रनों की सधी हुई पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी मात्र 17 गेंदों में 37 रन बनाए।
इस दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे महत्वपूर्ण पारी कैमरून ग्रीन की रही। ग्रीन ने इस मुकाबले में मात्र 60 गेंदों में 64 रन नाबाद बनाए। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर खिलाडी ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
ग्रीन ने की नटराजन की पिटाई
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 18, 2023
अपनी इस पारी के दौरान ग्रीन ने नटराजन को अपना सबसे बड़ा शिकार बनाया। जहाँ 18वें ओवर में ग्रीन ने लगातार चार गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। इस दौरान उन्होंने दूसरी, तीसरी, और चौथी गेंद पर चौका लगाया, जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का। नटराजन के इस ओवर में कुल 20 रन बने थे, जिसमे से 19 ग्रीन ने बनाए थे।






