IPL 2023 Points Table: आईपीएल के अंदर अब तक हुए सभी मुकाबले एक से बढ़कर एक रोमांचक हुए हैं। इस बार आईपीएल के अंदर सभी टीमों में कांटेदार भिड़ंत देखने को मिल रही है। इस वजह से इस आईपीएल का मजा दोगुना हो गया है। 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने थी। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाला मुकाबला रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना दिए। 227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम सिर्फ 218 रन ही बना पाई।

IPL 2023 में बेंगलुरु की तीसरी हार
आईपीएल 2023 के 24वें मुकाबले में कांटेदार टक्कर देखने को मिली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाफ डू प्लेसिस की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस की तूफानी पारियों की बदौलत जीत के बेहद नजदीक पहुंच गई थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अंतिम समय में आरसीबी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वजह से 8 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब हुई। धोनी की टीम अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में 3 में जीत हासिल कर चुकी है।

चेन्नई की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
चेन्नई की टीम तीन मुकाबले जीतकर नेट रन रेट में सुधार कर चुकी है और इस समय तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं बेंगलुरु ने हार की वजह से अपना काफी नुकसान कर लिया है और इस समय पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर आ गई है। अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम इस लिस्ट में 4 मुकाबले जीतकर पहले नंबर पर है। वही लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम दूसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस बार आईपीएल में सबसे खराब रहा है और अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़े – RCB को हराने के बाद CSK के लिए आई बुरी खबर, अगला बैच BCCI ने किया रद्द! वजह जानकर हो जायेंगे हैरान






