
David Warner: आईपीएल की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा हैं। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में सभी टीमों के खिलाड़ी अपने खेमे से जुड़ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने भी IPL 2023 के लिए अपने सभी खिलाड़ियों को एकत्रित कर लिया हैं। हालाँकि कप्तान रिषभ पंत चोट के चलते इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में यह जिम्मेदारी अब अनुभवी डेविड वॉर्नर को सौंपी गयी हैं, और वह इससे काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।
David Warner ने जमकर किया डांस
View this post on Instagram
दरअसल डेविड वॉर्नर ने रविवार को अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह एक अंग्रेजी गाने पर कमर लटकाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक प्रोमो शूट के दौरान बनाया गया था, जिसे वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। यह पहली दफा नहीं हैं, जब वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ शेयर किया हो। वह अक्सर हिंदी फिल्मों और बॉलीवुड से जुड़ा कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर डालते ही रहते है, जिससे भारत में उनके काफी ज्यादा फैंस बन गए हैं। इस वीडियो में भी वह कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रहे हैं।
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की बात करे तो वह इस सीजन अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलेंगे। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला होगा। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन औसत रहा था, और वह 14 मैचों में 7 जीत दर्ज करके 5वें स्थान पर रहे थे। ऐसे में इस बार वह नए कप्तान के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya बना रहे हैं Sholay 2, धोनी के साथ सामने आई अनदेखी तस्वीरें






