David Warner: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में सोमवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले के अंदर दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि हैदराबाद के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दिल्ली को 144 रनों पर रोक दिया। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम के बल्लेबाज अच्छा खेलने में कामयाब नहीं हो पाए और उन्हें 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जब डेविड वॉर्नर अंपायर से झगड़ने लगे, इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

David Warner और अंपायर में हुई कहासुनी
यह घटना हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान अंतिम ओवर की है। आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर आप धीमी गेंदबाजी कर रहे हैं और 1 ओवर पीछे चल रहे हैं तो आपको एक खिलाड़ी एक्स्ट्रा 30 गज के दायरे के अंदर लेना होगा। अर्थात 30 गज के दायरे में पांच खिलाड़ियों को रखना होता है। जब अंपायर ने यह बात डेविड वॉर्नर को बताई तो वह आग बबूला हो गए और गुस्से में एंपायर पर बरसते हुए नजर आए।

अंपायर और डेविड वॉर्नर के बीच में लंबी बहस चली। इस दौरान दोनों अंपायर डेविड वॉर्नर को समझाते हुए नजर आए। आखिर में डेविड वॉर्नर को अंपायर की बात माननी पड़ी और पांच खिलाड़ियों को 30 गज के घेरे के अंदर खड़ा करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।






