David Warner की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन बेहद ही मुश्किलों में नजर आ रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले 4 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था, और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला गया पाँचवाँ मुकाबला भी वह हार गए हैं। इस सीजन में ऋषभ पंत की जगह डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा सवाल भी उन्ही के ऊपर उठ रहे हैं, जिसके कारण वह इस मुकाबले में हार के बाद बौखलाए हुए नजर आये।
RCB ने 23 रनों से जीता मैच
इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान उनकी तरफ से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 34 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। वहीँ फाफ, लोमरोर, मैक्सवेल और शाहबाज ने छोटी विस्फोटक पारियां खेलकर टीम का स्कोर 174 तक पहुंचा दिया।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उनके पहले 3 विकेट सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर गिर गए। वहीँ कप्तान डेविड वॉर्नर भी इस बार सिर्फ 19 रन ही बना सके। मनीष पांडे ने 50 रनों की पारी जरुर खेली, लेकिन टीम का स्कोर सिर्फ 151 तक ही पहुँच सका, और दिल्ली की टीम यह मुकाबला 23 रनों से हार गयी।
David Warner का हार के बाद बयान
“मैंने टॉस के दौरान कहा था कि हम सभी को अच्छा करने की जरुरत हैं, लेकिन हमने 3 विकेट जल्दी खो दिए और एक आसान लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। हमें बल्ले के साथ बेहतर करने की जरुरत हैं, और टॉप ऑर्डर में पार्टनरशिप की जरुरत हैं। यह सिर्फ बल्ले से अच्छी शुरुआत का मामला हैं। पहले भी कई टीमों ने इस स्थिति से वापसी की हैं, और हम भी ऐसा कर सकते हैं,” डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद कहा।






