David Warner: आईपीएल 2023 के अंदर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मैच खेला गया। टॉस हैदराबाद के कप्तान एडम मारक्रम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हैदराबाद नई दिल्ली को 198 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 9 रन से यह मुकाबला हार गई। दिल्ली के इस प्रकार निराशाजनक प्रदर्शन से कप्तान बेहद नाराज नजर आए। अक्षर पटेल को काफी देरी से बल्लेबाजी के लिए भेजा गया जिसको लेकर डेविड वॉर्नर ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

बेहद निराश हुए David Warner
मैच की शुरुआत में दिल्ली की टीम अच्छी नजर आ रही थी। मिशेल मार्श और फील साल्ट अच्छी पारी खेल रहे थे। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद कोई भी ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं टिक पाया, इसको लेकर डेविड वॉर्नर ने कहा कि,
“गेंद के साथ हम थोड़े परेशान हो रहे थे, मिशेल मार्श ने शानदार गेंदबाजी की, वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी है। 9 रन से हारना बहुत ही ज्यादा शर्मनाक होता है। मुझे नहीं लगता कि पिच धीमे हुई थी जब बीच में विकेट गिरते हैं तो इस प्रकार की परेशानी होती है।

अक्षर पटेल को लेकर दी प्रतिक्रिया
अक्षर पटेल को काफी निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस को लेकर डेविड वार्नर ने कहा कि, “अक्षर अच्छी लय में है, हमारे लिए यह अच्छी शुरुआत के बारे में सोचने था। हम जानते हैं उसे और मुझे स्पिनरों को वापस गेंद से संभालना होगा। अक्षर को पकड़ना मुश्किल हो सकता है हमने मध्यम क्रम में काफी विकेट गंवा दिए।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षर पटेल ने 14 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। अगर उन्हें कुछ देर पहले बल्लेबाजी के लिए भेज दिया जाता तो दिल्ली यह मैच आसानी से जीत सकती थी।
यह भी पढ़े – डबल हैडर के बाद IPL Points Table 2023 में मची खलबली, राजस्थान खिसकी नीचे, चेन्नई का भी बुरा हाल






