Gujarat Giants की टीम पहले दिन ही घिरी विवादों में, टीम की प्रमुख खिलाड़ी ने लगाये संगीन आरोप, WPL में सिलेक्शन को लेकर उठे सवाल

Deandra Dottin: 4 मार्च 2023 से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई है, और पहले ही मैच के अंदर यह लीग विवादों में आ गई है। इस टूर्नामेंट के अंदर पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया है, जहां पर मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच [...]

By ·

Deandra Dottin: 4 मार्च 2023 से महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई है, और पहले ही मैच के अंदर यह लीग विवादों में आ गई है। इस टूर्नामेंट के अंदर पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया है, जहां पर मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच के शुरू होने से पहले ही गुजरात जायंट्स की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी को चोटिल होने की वजह से पूरे WPL सत्र से बाहर कर दिया गया है।

Deandra Dottin ने Gujarat Giants पर लगाए आरोप

खबरों के अनुसार डिएंड्रा डॉटिन को मेडिकल परिस्थितियों की वजह से WPL के शुरुआती सत्र से बाहर कर दिया गया है, लेकिन डिएंड्रा डॉटिन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी शेयर की है, जो सभी के होश उड़ाने वाली है। डिएंड्रा डॉटिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “मैं ठीक हो जाऊं लेकिन किस से अगर मैं पूछ सकती हूं तो।”

डिएंड्रा डॉटिन ने ट्विटर अकाउंट पर दिया अपनी चोट को लेकर बयान

वेस्टइंडीज की इस अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी मेडिकल परिस्थितियों को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, मुझे किसी भी चीज से कोई परेशानी नहीं है ना ही मैं किसी चीज से उबर रही हूं, मुझे जबरदस्ती अपनी टीम से बाहर किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिएंड्रा डॉटिन के बाहर होने के बाद में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी किम गर्थ को गुजरात जायंट्स में शामिल किया गया है। नीलामी प्रक्रिया के दौरान यहां खिलाड़ी अनसोल्ड रह गई थी।

यह भी पढ़ें: “हमारी भाभी कैसी, सारा भाभी जैसी हो…!” मैदान पर Shubman Gill को देखकर दर्शकों को याद आई सारा, गिल के जवाब का VIDEO वायरल

Cric AMP · Quick view
View full