
Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के अंदर ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ऑल आउट हो चुकी थी, और जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 156 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। इस टेस्ट मैच में केएल राहुल को बाहर करके उनके स्थान पर शुभमन गिल को मौका दिया गया। इस मैच में खेलने उतरे गिल ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ 21 रन की पारी खेली लेकिन स्कोर बड़ा नहीं बना पाए।
Shubman Gill को देखकर दर्शकों ने लिया सारा का नाम
इस मैच के अंदर शुभमन गिल बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए लेकिन फील्डिंग करने के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का एक शानदार कैच पकड़ा है। रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी पर शुभ्मन गिल का यह कैच बहुत ही शानदार है। इंटरनेट पर इनके कैच का वीडियो वायरल हो रहा है। कैच पकड़ने के कुछ सेकंड पहले बाउंड्री के पास में बैठे दर्शक इनको देखकर नारा लगाने लगते हैं “हमारी भाभी कैसी, सारा भाभी जैसी!” उसके कुछ सेकंड बाद ही शुभमन गिल के हाथों में शानदार कैच आता है, जिसके बाद दर्शक जबरदस्त इंजॉय करने लगते हैं।
@ShubmanGill fielding at boundary.
— 🏏🇮🇳शुभम दोहरे🇮🇳🏏 (@Shubhamdohare9) March 1, 2023
Crowd chanting – “hamari bhabhi kesi ho, Sara bhabhi jesi ho”
And on the very next ball Gill takes the catch of Khwaja 🏏😍😂#INDvsAUSTest #INDvsAUS #INDvAUS #AUSvsIND #AUSvIND #Gill #ShubmanGill #RavindraJadeja #Indore #Indoretest #indorepitch pic.twitter.com/t6Rr1gefFD
He couldn’t stop blushing ☺️ .
— Uday Kumar (@Uday__uppi) March 1, 2023
Then next ball he caught Usman khawaja catch….. 😂🥰😍….
And then finally he switched his position with Axar🫠……….@RVCJ_FB @_Confusedaatma_ @StarSportsIndia @ShubmanGill #IndvsAus #INDvsAUSTest #BorderGavaskarTrophy2023 #BGT2023 pic.twitter.com/PryhwEjBYX
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत
दूसरे टेस्ट मैच के अंदर अभी तक ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद ही अच्छा रहा है। भारतीय टीम को 109 रन पर ऑल आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उस्मान ख्वाजा के अर्धशतक की बदौलत 156 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। भारतीय टीम की तरफ से सिर्फ रविंद्र जडेजा ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चारों विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें:





