Shubman Gill इस समय भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भी उन्होंने 126 रनों की पारी खेली थी। इन मौकों पर शुभमन गिल के साथ ही सारा तेंदुलकर का नाम भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा था।
दरअसल शुभमन गिल का नाम पिछले कई सालों से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता हैं। पिछले साल दोनों की डेटिंग की ख़बरें भी सामने आई थी। हालाँकि दोनों की तरफ से इस चीज को लेकर कभी कुछ नहीं बताया गया। अब देखकर ऐसा लगता हैं, इन दोनों के बीच सच में कुछ नहीं था, और फैंस गलतफहमी का शिकार थे।

Shubman Gill ने एयरपोर्ट तक किया सारा का पीछा
दरअसल हाल ही में शुभमन को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखा गया, जहाँ वे बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए। ऐसे में इस बात की लगभग पुष्टि हो चुकी है कि शुभमन गिल सारा अली खान को डेट कर रहे थे, ना की सारा तेंदुलकर को।

यह पहला मौका भी नहीं जब शुभमन गिल और सारा अली खान को साथ में देखा गया हो। पिछले साल अगस्त में दोनों को मुंबई के एक होटल में साथ डिनर करते देखा गया था। फैंस को तब से कहीं ना कहीं इस बात का अंदाजा लग गया था कि दोनों डेट कर रहे हैं। हालाँकि अब दोनों की तरफ से इन ख़बरों को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की गयी हैं।
यह भी पढ़ें:





