Delhi Capitals ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंदा, काम नहीं आई कप्तान हरमनप्रीत कौर की कोई भी चाल

Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के अंदर 20 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई क्रिकेट स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल का मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो बिल्कुल सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस की टीम नि

By ·

Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के अंदर 20 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई क्रिकेट स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल का मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो बिल्कुल सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 109 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ली।

Delhi Capitals को मिला 110 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत खराब रही और तीसरे ही ओवर में यास्तिका भाटिया सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद मैदान पर आई ब्रंट बिना खाता खोले ही पहले ही बोल पर आउट हो गई। उसके बाद हाईली मैथ्यूज भी 5 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्रकर, वोंग आदि ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन टीम का स्कोर 20 ओवर में 109 रन पर ही पहुंच पाया।

Delhi Capitals की शानदार जीत

जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सिर्फ 9 ओवर के अंदर धुआंदार खेलते हुए जीत हासिल कर ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस मैच में 9 विकेट से जीत हासिल हुई है। कप्तान मैग लैनिंग ने 22 बॉल पर तूफानी 32 रन की नाबाद पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 15 बॉल पर 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा एलिस कैप्सी ने 17 बॉल पर 38 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। इस प्रकार से दिल्ली की टीम को इस मैच में शानदार जीत हासिल हुई।

यह भी पढ़े – WPL 2023: मुंबई इंडियंस की धज्जियाँ उड़ाकर, जमकर नाची दिल्ली की छोरियां, वायरल हुआ डांस का वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full