WPL 2023 में आज का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। हालाँकि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को पूरी तरह धुल चटा दी हैं।
जमकर नाची दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी
M.O.O.D in the @DelhiCapitals camp right now😎
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 20, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/Gcv5Cq5nOi#TATAWPL | #MIvDC | @JemiRodrigues pic.twitter.com/AkgCJKAI6Y
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम को सिर्फ 109 रनों पर सिमेट दिया था। इस दौरान फील्डिंग में भी कई बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले। इस मैच की पहली पारी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रही थी। ऐसे में उन्होंने डगआउट में ही डांस करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की। इस दौरान जेमिमा रोड्रिक्स अपनी साथी खिलाडियों के साथ डांस करती नजर आई। उनके डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
WPL 2023 में मुंबई इंडियंस की दूसरी हार

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रन बना सकी। इस दौरान उनका कोई भी खिलाड़ी 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वहीँ इस औसत लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 9 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस दौरान उनके तीनो बल्लेबाजो ने 30 रनों का आंकड़ा पार किया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गयी हैं।





