Mark Wood: आईपीएल 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में शानदार मुकाबला खेला गया। डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने बल्लेबाजों के शानदार खेल की बदौलत 192 रनों का टोटल बना दिया। 193 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन ही बना पाई।

Mark Wood की घातक गेंदबाजी
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के अंदर केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने दिल्ली को 50 रनों से हरा दिया। इस मैच के अंदर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर का टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने पहाड़ जैसा बड़ा लक्ष्य बना दिया। बाद में गेंदबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने मार्कवुड की घातक गेंदबाजी की मदद से दिल्ली को 50 रनों से रौंद दिया।

शुरुआती 4 ओवर में दिल्ली की टीम ने 41 रन जोड़ दिए थे। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे। पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए मार्क वुड ने पहली 2 बॉल पर कोई रन नहीं दिया। ऐसे में पृथ्वी शॉ के ऊपर दबाव आ गया और उन्होंने अगली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने की तैयारी की। लेकिन 150 के रफ्तार में आई यह बॉल उनका स्टंप ले उड़ी। उसके बाद मैदान पर आए मिचेल मार्श भी बिल्कुल ऐसी ही बॉल पर छक्का मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। इस घातक गेंदबाजी का वीडियो और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Pace is Pace – Mark Wood 🔥 pic.twitter.com/tLYXXLVJE3
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2023
यह भी पढ़े – ऋषभ पंत की याद में Delhi Capitals की इस हरकत ने जीता फैंस का दिल






