दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करके IPL Points Table 2023 में किया उलटफेर, हैदराबाद का हाल हुआ बेहाल
IPL Points Table 2023: सोमवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य
IPL Points Table 2023: सोमवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 137 रन बनाए। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को यह मुकाबला 7 रन से जिता दिया। दिल्ली की जीत के बाद ही आईपीएल की पॉइंट टेबल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।
दिल्ली की हुई 7 रन से जीत दर्ज
24 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले के अंदर दिल्ली कैपिटल के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हुए। हालांकि मनीष पांडे और अक्षर पटेल की उपयोगी पारियों की बदौलत स्कोर 144 रन पहुंचने में कामयाब हुआ। दिल्ली की तरफ से मनीष पांडे ने 34 रन और अक्षर पटेल ने 34 रन की पारी खेली इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। डेविड वॉर्नर 21 रन और मिशेल मार्श 25 रन बना पाए।
IPL Points Table 2023 में हुआ बदलाव
हैदराबाद की हार के बाद भी पॉइंट्स टेबल के अंदर इनकी पोजीशन पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक खेले गए सात मुकाबलों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है। वही दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में अभी दसवीं नंबर पर बनी हुई है। अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में दिल्ली के हाथ दो जीत हाथ लगी है। हालांकि दिल्ली ने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पहले स्थान पर है।
यह भी पढ़े – हार को नजदीक देखकर अंपायर से भीड़ गए David Warner, नियमों की अनदेखी पड़ी दिल्ली टीम पर भारी, जाने पूरी कहानी